गुरुवार 2 जुलाई 2026 - 07:37
अगर नमाज़ तुम्हारे लिए कठिन है, तो इसका मतलब है कि तुम्हे अल्लाह से लगाव नहीं है

नमाज़ में कठिनाई और ऊब का कारण यह है कि इंसान को अल्लाह से लगाव नहीं है। जैसे किसी अजनबी व्यक्ति से बात करना थका देने वाला होता है, वैसे ही जिन लोगों को लगाव नहीं होता, उनके लिए इबादत भी कठिन हो जाती है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाह जवादी आमोली का यह गहरा उदाहरण इंसान और अल्लाह के संबंध को एक मित्र की घनिष्ठता से जोड़कर समझाता है और दिल के जुड़ाव को जाँचने का एक सरल तरीका प्रस्तुत करता है।

आयतुल्लाह जवादी आमोली फरमाते हैं:

कभी इंसान अपने दोस्त के साथ बैठकर सामान्य बातें करता है और उसे थकान महसूस नहीं होती, लेकिन जब वह नमाज़ के लिए खड़ा होता है तो उसे कठिनाई महसूस होती है, क्योंकि उसे अल्लाह से लगाव नहीं होता। और उस व्यक्ति से बात करना जिससे लगाव न हो, उबाऊ हो जाता है।

हम भी अगर यह देखना चाहें कि हमें अल्लाह से कितना लगाव है, तो हमें देखना चाहिए कि जब हम कुरआन पढ़ते हैं (जो अल्लाह का हमारे साथ कलाम है) और नमाज़ पढ़ते हैं (जो हमारा अल्लाह से कलाम है), तो हमें ऊब महसूस होती है या आनंद और उत्साह महसूस होता है।

स्रोत: “हज़ार व एक नुक्ते अख़लाक़ी अज़ दानिशमंदान”, नुक़्ता 846

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha